Skip to main content

सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi

सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi



 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi
सुभास चंद्र बोस Subhash Chandra Bose

स्वतंत्रता अभियान के महान क्रान्तिकारियो में सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose का नाम भी आता है। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे गतिशील नेताओं में से एक महत्वपूर्ण राष्ट्राभिमानी नेता थे। वे एक महान क्रन्तिकारी, सच्चे देशभक्त और असली राष्ट्र नायक थे।


नेताजी सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose ने भारतीय राष्ट्रिय सेना का निर्माण किया था। उन्होंने अपने स्वतंत्रता अभियान में बहोत से प्रेरणादायक भाषण दिये और भारत के लोगो को आज़ादी के लिये संघर्ष करने की प्रेरणा दी। आइये जानते हे इस महान क्रान्तिकारी के जीवन के बारे -  सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi


प्रारम्भिक जीवन Subhash Chandra Bose Early life 

सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में बंगाली कायास्थ परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस था, और माता का नाम प्रभावती देवी था। उनकी 14 सन्ताने थी, जिसमे से सुभाष चंद्र बोस 9 विं संतान थे। 6 बहने और 8 भाई थे।


जानकीनाथ उस समय एक प्रसिद्ध वकील थे उनकी वकालत से कई लोग प्रभावित थे, आपको बता दें कि पहले वे सरकारी वकील थे इसके बाद फिर उन्होंने निजी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। और वे बंगाल विधानसभा के सदस्य भी रहे थे उन्हें अग्रेजी सरकार ने “राय बहादुर” के ख़िताब से भी नवाजा था।


जानकीनाथ सरकारी अधिकारी होते हुए भी कांग्रेस की सभा में शामिल होने जाते थे और लोकसेवा के कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे आपको बता दें कि ये खादी, स्वदेशी और राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थाओं के पक्षधऱ थे। जिसकी वजह से सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose को देशभक्ति अपने पिता से विरासत के रूप में मिली।
 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi


सुभाष चंद्र बोस की शिक्षा Subhash Chandra Bose Education 

सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में काफी होनहार थे। उनकी प्राइमरी की पढ़ाई कटक के प्रोटेस्टैंड यूरोपियन स्कूल में तथा प्राम्भिक शिक्षा कटक के एक प्रतिष्ठित विद्यालय रेवेंशॉव कॉलेजिएट स्कूल में हुई थी।


पढने में रूचि होने की वजह से उन्होंने बीमार होने के बावजूद भी 1915 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose पर अपने प्रिंसिपल बेनीमाधव दास के व्यक्तित्व का बहुत प्रभाव पड़ा इसके साथ ही उन्होनें स्वामी विवेकानंद जी के साहित्य का पूरा अध्ययन कर लिया था।


सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose ने 1916 में अपनी आगे की पढाई के लिए कलकत्ता के प्रेसीडेन्सी कॉलेज में दाखिला ले लिया, जहाँ उनकी मुलाकात डा. सुरेश बाबू से हुई, जो देश – सेवा हेतु उत्सुक युवको का संगठन बना रहे थे। क्युकी सुभाष चंद्र बोस के अंदर भी देशभक्ति भरपूर थी, इसलिए उन्होंने इस संगठन की सदस्यता लेने में तनिक भी देर नहीं की।


इसके बाद सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose ने 1918 में, कलकत्ता विश्वविद्यालय के स्कॉटिश कॉलेज से दर्शन शास्त्र में बी.ए की डिग्री प्राप्त की। फिर सुभाष चन्द्र बोस ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा (ICS) में शामिल होने के लिए कैम्ब्रिज के फिट्जविल्लियम कॉलेज में एडमिशन लिया।


अपने पिता जानकीनाथ की इच्छा पूरी करने के लिए, उन्होंने सिविल सेवा विभाग में नौकरी हासिल की, परन्तु स्वयं को देश की सेवा के लिए समर्पित कर चुके सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose ने गाँधी जी द्वारा असहयोग आन्दोलन शुरू करने पर 1921 में अपनी नौकरी दी।


 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi

सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose के अंदर बचपन से ही देश प्रेम की भावना थी इसलिए वे स्वतंत्रता संग्राम मे योगदान देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होनें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi


आंदोलन से जुड़े 

सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose श्री अरविन्द घोष और गांधीजी के जीवन से बहुत ज्यादा प्रभावित थे। 20 जुलाई 1921 को गांधीजी जी से इनकी पहली मुलाकात हुई। सुभाष चंद्र बोस को नेताजी नाम गांधीजी ने ही दिया था। गांधीजी उस समय देश में चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे।


जिसमें लोग बढचढ कर हिस्सा ले रहे थे। चूकी बंगाल में असहयोग आन्दोलन का नेतृत्व दासबाबू कर रहे थे इसलिए गांधीजी ने सुभाष चंद्र बोस को कलकत्ता जाकर दासबाबू से मिलने की सलाह दी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose कलकत्ता के असहयोग आन्दोलन में दासबाबू के सहभागी बन गए।


कांग्रेस द्वारा 1923 में स्वराज पार्टी की स्थापना की गई। इसके अध्यक्ष मोतीलाल नेहरु, चितरंजन दास (C. R. Das) थे। इस पार्टी के गठन का मकसद था विधानसभा के अन्दर से ब्रिटिश सरकार का विरोध करना। स्वराज पार्टी ने महापालिका का चुनाव जीत लिया और इसके साथ ही दासबाबू कलकत्ता के महापौर बन गए।


चित्तरंजन दास के मार्गदर्शन और सहयोग के साथ, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose में राष्ट्रवाद की भावना का विकास हुआ इसके बाद जल्द ही उन्होंने अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के लिए राष्ट्रपति की अध्यक्षता हासिल की और 1923 में बंगाल राज्य के लिए कांग्रेस के सचिव के रूप में काम किया।


राष्ट्रहित की भावना सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose में कूट-कूट कर भरी थी इसलिए आजादी के लिए भारतीय संघर्ष में उनका राष्ट्रवादी नजरिया और योगदान अंग्रेजों के साथ अच्छा नहीं रहा इसलिए 1925 में उन्हें मांडले में जेल भेजा गया।
 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi

नेता जी का राजनीतिक जीवन Subhash Chandra Bose Political Career

सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose को 1927 में जेल से रिहा किया गया, जिसके बाद उन्होनें अपने राजनैतिक करियर को एक आधार देकर विकसित किया। सुभाष चन्द्र बोस ने कांग्रेस पार्टी के महासचिव के पद को सुरक्षित कर लिया और गुलाम भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने की लड़ाई में पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ काम करना शुरू कर दिया।


1928 में सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अधिवेशन कलकत्ता में हुआ। अधिवेशन के निर्वाहन के लिए कार्यकर्ताओं का एक दल गठित किया गया। सुभाष चंद्र बोस इस दल के जनरल ऑफिसर इन कमांड थे। एक बार फिर सरकार विरोधी गतिविधियों पर शक होने के कारण इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose अपने कामों से लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ रहे थे इसलिए उन्हें कलकत्ता का मेयर के रूप में चुना गया। 1930 के दशक के मध्य में, नेता जी ने बेनिटो मुसोलिनी समेत पूरे यूरोप की यात्रा की। अपने कामों से नेताजी ने कुछ ही सालों में लोगों के बीच अपनी एक अलग छवि बना ली थी, इसके साथ ही वे यूथ लीडर के रूप में लोगों के प्रिय और राष्ट्रीय नेता भी बन गए।


सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose ने 1931 में कलकत्ता के मेयर का पदभार संभाला। अब इनका एकमात्र उद्देश्य आजादी के लिए आंदोलन करना था। इसके लिए उन्होंने एक प्रदर्शन का आयोजन किया लेकिन सरकार ने स्वीकृति देने से मना कर दिया, पर सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया जिसके लिए इन्हें लाठिया भी खानी पड़ी।



जिसकी वजह से सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose की तबियत बहुत ज्यादा खराब रहने लगी। चिकित्सको ने इन्हें यूरोप जाकर इलाज कराने की सलाह दी, लेकिन वे वहाँ पर भी नहीं रुके, उन्होंने वहाँ पर भारत में हो रही स्वतंत्रता आंदोलन पर सुदीर्घ भाषण भी दिए। यूरोप भ्रमण के दौरान ही इनको अपने पिता की मृत्यु की सूचना मिली।

सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi

1939 का वार्षिक कांग्रेस अधिवेशन त्रिपुरी में हुआ। इस अधिवेशन में बीमारी की वजह से वह शामिल नहीं हो सके। इसके बाद 29 अप्रैल 1939 को सुभाष चन्द्र Subhash Chandra Bose बोस को लगा कि गांधीजी और उनके विचारो में समानता नहीं है तो उन्होंने खुद ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद से स्थिपा दे दिया। इनके स्थान पर डा. राजेंद्र प्रसाद काँग्रेस के अध्यक्ष बने।
 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi


फॉवर्ड ब्लॉक की स्थापना Establishment of Forward block

3 मई 1939 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose ने फॉवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। इसी के साथ स्वतंत्रता संग्राम के लिए आंदोलन और तेज कर दिया। सरकार विरोधी गतिविधियों के लिए एक बार फिर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।



जेल से रिहा होने के लिए इन्होने भूख हड़ताल शुरू कर दी। जनता ने भी इनका पूरा साथ दिया। सरकार ने दबाव में आकर इन्हें रिहा कर दिया लेकिन इन्हें गृह नजरबंद कर दिया गया लेकिन नेताजी यहाँ से भागने में कामयाब रहे।


गृह गिरफ्तारी के 41 वें दिन जर्मनी जाने के लिए सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose मौलवी का वेष धारण कर अपने घर से निकले और इटेलियन पासपोर्ट में ऑरलैंडो मैज़ोटा नाम से अफगानिस्तान, सोवियत संघ, मॉस्को और रोम से होते हुए जर्मनी पहुंचे।


जर्मनी से इन्होने देश को आजादी दिलाने में मदद मांगी। जर्मनी और भारत के बीच दूरी बहुत अधिक थी। जिसकी वजह से मदद की उम्मीद कम हो गई, इसके बाद नेताजी वहाँ से जापान चले गए।
 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi


आजाद हिंद फौज का गठन Azad Hind Fauj

जिसके बाद सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose जुलाई 1943 में सिंगापुर चले गए जहां  उन्होनें भारतीय राष्ट्रीय सेना के गठन की उम्मीद फिर से जगाई आपको बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय सेना को सबसे पहले कप्तान जनरल मोहन सिंह ने 1942 में स्थापित किया था इसके बाद राष्ट्रवादी नेता राश बिहारी बोस ने इसकी अध्यक्षता की थी।


वहाँ पहुंचकर नेताजी रासबिहारी बोस से मिले। रासबिहारी बोस ने सिंगापुर के एडवर्क पार्क में स्वेच्छा से स्वतंत्रता परिषद का नेतृत्व सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose को सौप दिया। वहीं इसके बाद INA को आजाद हिंद फौज और सुभाष चन्द्र बोस को नेता जी के नाम से जाने जाना लगा।


सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose ने न केवल सैनिकों को फिर से संगठित किया, बल्कि उन्होनें दक्षिणपूर्व एशिया में परदेशवासी भारतीयों का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा। वहीं लोगों में फौज में भर्ती होने के अलावा, वित्तीय सहायता भी देना शुरू कर दिया।


जापान में रहकर ही नेता जी जापनियो द्वारा युद्ध में बंदी बनाए गए भारतियों से मिले। उनके साथ मिलकर “इण्डियन नेशनल आर्मी” की स्थापना की। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम से महिलाओं के लिए एक रेजिमेंट भी बनाई।

 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi

21 अक्टूबर 1943 को नेता जी ने “आजाद हिन्द फ़ौज ” की स्थापना की। आजाद हिंद फौज ने काफी विस्तार किया और इस संगठन ने अजाद हिंद सरकार के एक अस्थायी सरकार के तहत काम करना शुरू कर दिया। उनके पास अपनी डाक टिकट, मुद्रा, अदालतें और नागरिक कोड थे और नौ एक्सिस राज्यों द्वारा स्वीकृत थी।
 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi

सुभाष चंद्र बोस का भाषण Subhash Chandra Bose Speech

सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose ने 1944 में अपने भाषण से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी वजह से भारतियों के अंदर देश को आज़ाद कराने का जोश और अधिक बढ़ गया। इसके साथ ही उनके इस भाषण ने उस समय काफी सुर्खियां भी बटोरी थी।


उन्होंने इस भाषण में नारा भी लगाया था, जो बहुत प्रसिद्ध हुआ था और आज तक प्रसिद्ध है। उन्होंने लोगों से कहा की -
”तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा”


नेता जी के इस भाषण का लोगों पर इतना प्रभाव पड़ा कि काफी तादाद में लोग बिट्रिश शासकों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए। सेना, आजाद हिंद फौज के मुख्य कमांडर नेताजी के साथ, ब्रिटिश राज से देश को मुक्त करने के लिए भारत की तरफ बढ़ी।


हालांकि, राष्ट्रमंडल बलों के अचानक हमले में जापानी और जर्मन सेना को आश्चर्यचकित कर लिया। रंगून बेस शिविर के पीछे हटने और कई अन्य कारणों से इंडियन नेशनल आर्मी अंग्रेजी सेना का सामना नहीं कर सकी। अग्रेजो का पलड़ा भारी होने की वजह से फ़ौज को वापस लौट जाना पड़ा।
 सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi

सुभाष चन्द्र बोस की मृत्यु Subhash Chandra Bose Death

आजाद हिंद फौज की हार होने के बाद, सुभाष चंद्र बोस Subhash Chandra Bose ने मदद मांगने के लिए रूस यात्रा करने की योजना बनाई। लेकिन 18 अगस्त 1945 को सुभाष चन्द्र बोस जी के विमान का ताईवान में क्रेश हो गया, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।


सच क्या है यह आज भी विवाद का विषय बना हुआ है। क्युकीं नेता जी की लाश नहीं मिली थी साथ ही उस दुर्घटना का कोई सबूत भी नहीं मिला था इसलिए सुभाष चन्द्र बोस Subhash Chandra Bose की मौत आज भी विवाद का विषय है और भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा संदेह है।


अगर आपको हमारी सुभाष चंद्र बोस जीवनी । Subhash Chandra Bose in hindi अच्छी लगी हो तो जरूर Share करे, और यदि दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पृथ्वीराज चौहान का इतिहास । Prithviraj Chauhan History

पृथ्वीराज चौहान का इतिहास । Prithviraj Chauhan History - पृथ्वीराज चौहान,  Prithivaj Chauhan पृथ्वीराज चौहान,  Prithivaj Chauhan  एक ऐसे शूरवीर योद्धा थे, जिनके साहस और पराक्रम के किस्से इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखे गए हैं। जिन्होंने अपने साहस के बलबूते पर दुश्मनों को धूल चटाई थी। वे आर्कषक कद-काठी के सैन्य विद्याओं में निपुण योद्धा थे। वह चौहान राजवंश के प्रसिद्ध राजा थे।   दिल्ली पर शासन करने वाले वह आखिरी हिन्दू शासक थे। तो आइए जानते हैं पृथ्वीराज चौहान के जीवन के बारे में –  पृथ्वीराज चौहान का इतिहास । Prithviraj Chauhan History जन्म और प्रारम्भिक जीवन Early life of Prithivaj Chauhan पृथ्वीराज चौहान,  Prithivaj Chauhan  का जन्म सन 1166 में चौहान वंश में (पिता) सोमेश्वर चौहन (माता) कमलादेवी के यहाँ हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि सोमेश्वर चौहान और कमलादेवी की शादी के कई सालों बाद काफी पूजा-पाठ और मन्नत मांगने के बाद पृथ्वीराज का जन्म हुआ था। सोमेश्वर चौहान ने अपने पुत्र पृथ्वीराज के भवि...

महाराणा प्रताप का इतिहास । Maharana Pratap history in hindi

महाराणा प्रताप का इतिहास । Maharana Pratap history in hindi - Maharana Pratap  दोस्तों आज हम आपके साथ शेयर कर रहे है - महाराणा प्रताप का इतिहास ।  Maharana Pratap history in hindi जन्म और परिवार  Birth of Maharana Pratap महाराणा प्रताप Maharana Pratap का जन्म 9 मई 1540, को कुम्भलगढ़ में हुआ था। महाराणा प्रताप शिशोदिया वंश के थे। उनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह था, वह मेवाड़ राजवंश के 53 वें शासक थे। उदय सिंह भारत के वर्तमान राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर के संस्थापक थे। और प्रताप की माता का नाम महारानी जयवंता बाई था। मेवाड़ के राणा उदय सिंह के 7 बच्चे थे, उनमें सबसे बड़े प्रताप सिंह थे। महाराणा प्रताप Maharana Pratap बचपन से ही साहसी और बहादुर थे। स्वाभिमान और सदाचारी व्यवहार प्रताप सिंह के मुख्य गुण थे। सभी को यकीन था कि वह बड़े होने के साथ-साथ एक बहुत ही बहादुर व्यक्ति होने जा रहे थे। महाराणा प्रताप सामान्य शिक्षा के बजाय खेल और हथियार सीखने में अधिक रुचि रखते थे और अपना ज्यादातर समय इन्ही में लगाते थे।  ...

जवाहरलाल नेहरू की जीवनी । Jawaharlal Nehru in hindi

जवाहरलाल  नेहरू  की जीवनी । Jawaharlal Nehru in hindi जवाहरलाल नेहरू Jawaharlal Nehru Jawaharlal Nehru in hindi - आज़ादी के लिये लड़ने वाले और संघर्ष करने वाले मुख्य महापुरुषों में से जवाहरलाल नेहरू Jawaharlal Nehru एक थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू  Jawaharlal Nehru  जिन्हें बच्चे आज भी चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं, जिन्होंने अपने भाषणों से लोगो का दिल जीत लिया था। वो लोगों के दिल में बसते थे और अपने महान कार्यों के कारण आज भी बसे हुए हैं। जवाहरलाल नेहरू Jawaharlal Nehru भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के पहले और बाद में भारतीय राजनीती के मुख्य केंद्र बिंदु थे।   उन्हें गरीब दीन-दुखी लोग अपना भगवान मानते थे। उनके इस उदार भाव और लोगों के प्रति प्रेम के कारण पुरे विश्व भर में उनका नाम प्रसिद्ध है। तो आइये जानते है पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में - जन्म और परिवार Jawaharlal Nehru B irth जवाहरलाल नेहरू Jawaharlal Nehru का जन्म 14 नवम्बर 1889 को ब्रिटिश भारत, इलाहबाद में एक कश्मीरी ब्राहाण परिवार में हुआ था।...